P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबड़वानी: महाराष्ट्र का युवक 8 अवैध हथियारों और 5 जिंदा कारतूस के...

बड़वानी: महाराष्ट्र का युवक 8 अवैध हथियारों और 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार… वरला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

8 अवैध हथियार और 5 जिंदा कारतूस बरामद

बड़वानी/संदीप कुशवाह/खबर डिजिटल/ जिले के सेंधवा अनुभाग अंतर्गत वरला थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के एक युवक को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 अवैध हथियार और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घेगांव–उमर्टी रोड पर एक संदिग्ध युवक अवैध हथियारों के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर वरला थाना प्रभारी नारायण रावल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 2 देशी पिस्टल, 6 देशी 12 बोर कट्टे और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

1 लाख रुपये से ज्यादा के हथियार बरामद
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम स्मित पिता बालू सिंदे (35 वर्ष) निवासी उल्हासनगर, कल्याण (महाराष्ट्र) बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जब्त किए गए हथियारों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है।

अन्य महत्वपूर्ण खुलासों की उम्मीद
इस संबंध में एडिशनल एसपी धीरज बब्बर ने बताया कि आरोपी से अवैध हथियारों की सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी हथियार कहां से लाया था और उसका उद्देश्य क्या था। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अवैध हथियार तस्करी से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। वरला थाना पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध हथियारों पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट