P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशगांव की बेटी वैष्णवी माहुले ने बढ़ाया मान… एयर रायफल शूटिंग चैंपियनशिप...

गांव की बेटी वैष्णवी माहुले ने बढ़ाया मान… एयर रायफल शूटिंग चैंपियनशिप में किया नेशनल क्वालीफाई

परिवार व परिचितों ने किया सम्मान, खुशी की लहर

बड़वानी/संदीप कुशवाह/खबर डिजिटल/ भोपाल में 11 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित हो रही 68 नेशनल एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में बड़वानी जिले के छोटे से गांव जुलवानिया की वैष्णवी माहुले ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए, सब यूथ कैटगरी में 10 मीटर एयर रायफल शूटिंग में नेशनल क्वालीफाई किया है। नगर में पहुंचने पर वैष्णवी का जुलवानिया शूटिंग अकादमी में लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बेटी को हार पहनाकर मिठाई खिलाई गई।

छोटे से गांव की रहने वाली है वैष्णवी
वैष्णवी जुलवानिया के ही रहने वाले पूर्व आर्मी जवान नीरज कुमार माहुले की बेटी है। वैष्णवी ने प्रतियोगिता में 600 में से 584.5 अंक हासिल कर नेशनल क्वालीफाई किया है। वैष्णवी के पिता नीरज ने बताया कि इतनी कम उम्र मात्र 11 वर्ष और बहुत कम मेहनत से उनकी बेटी ने ये उपलब्धि हासिल की है। इसके पहले प्री नेशनल क्वालीफाई किया था। अब नेशनल क्वालीफाई किया है।

इंडिया की तरफ से खेलने का सपना
पिता का सपना है कि उनकी बेटी इंडिया टीम में सिलेक्ट होकर भारत के लिए खेले और देश के लिए स्वर्ण पदक लेकर आए। वैष्णवी की मां अनिता माहुले ने कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। 11 साल की उम्र में उनकी बेटी ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी इच्छा है कि बेटी देश के लिए खेल कर गोल्ड मेडल जीतकर लाएं। जब बेटियां परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन करती है तो बहुत गर्व होता है, मेरी बेटी ऐसे ही आगे बढ़े ओर नाम रोशन करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट