Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबड़वारा पुलिस का बड़ा खुलासा: गैस सिलेंडर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

बड़वारा पुलिस का बड़ा खुलासा: गैस सिलेंडर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

सरकारी स्कूलों को बना रहे थे निशाना, 8 सिलेंडर बरामद, ऑटो वाहन भी जब्त

कटनी– जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही गैस सिलेंडर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शासकीय स्कूलों को निशाना बनाकर रसोई में रखे गैस सिलेंडर चोरी करता था।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी बड़वारा के.के. पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।जनवरी से मार्च 2026 के बीच अमाड़ी, पौड़ी और भजिया के शासकीय स्कूलों से गैस सिलेंडर चोरी की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई थीं।16 जनवरी: प्राथमिक शाला अमाड़ी से सिलेंडर चोरी18 मार्च: माध्यमिक शाला पौड़ी से 2 सिलेंडर गायब21 मार्च: माध्यमिक शाला भजिया से 5 सिलेंडर चोरीइन मामलों में बड़वारा थाने में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए थे। गिरोह का पर्दाफाश:पुलिस ने कार्रवाई करते हुएमनोज कुमार उर्फ मन्नू यादव (35) निवासी भजियादीपक कुशवाहा (24) निवासी खिरहनीको गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात में ऑटो (MP 21 R 1639) से घूमकर स्कूलों से सिलेंडर चोरी करते थे।घटना में शामिल एक अपचारी बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। बरामदगी:कुल 8 गैस सिलेंडर (कीमत लगभग ₹25,000)घटना में प्रयुक्त ऑटो वाहन जब्त आगे की कार्रवाई:गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि अपचारी बालक को किशोर न्यायालय कटनी में प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम की भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के.के. पटेल, उपनिरीक्षक व्ही.एस. जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, साइबर सेल के आरक्षक अमित श्रीपाल, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, शिवप्रकाश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, बृजलाल प्रजापति एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।बड़वारा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जिससे ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट