Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.872 किलो गांजा और बाइक समेत ...

बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.872 किलो गांजा और बाइक समेत 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी— बड़वारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.872 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 MG 1507 भी जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को ग्राम सल्हना मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास देहात भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामप्रसाद कोल (70 वर्ष), निवासी ग्राम खरहटा, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में टंगे नीले रंग के प्लास्टिक थैले से 1.872 किलो गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। पुलिस द्वारा गांजे के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि सुयश पाण्डेय, सउनि रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट