बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ अल्पसंख्यक कांग्रेस ने बुधवार 12 नवंबर को पूर्व विधायक स्व. विनोद डागा की पांचवी पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए जिला अस्पताल की भोजन शाला में जरूरतमंदों को भोजन करवाया और उनके जनसेवा के आदर्शों को नमन किया। इस मौके पर उनके पुराने संस्मरणों को भी साझा किया, जिसमें वो हमेशा जनता की सेवा करने का वादा किया करते थे।
‘स्व. विनोद डागा बड़े जनसेवक थे’
जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष आबिद खान ने कहा कि स्व. विनोद डागा जैसे जनसेवक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने जीवन में सदैव जरूरतमंदों की सहायता की और जनहित को सर्वोपरि रखा। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके पदचिह्नों पर चलते हुए हम समाज में सेवा, भाईचारे और मानवता की भावना को आगे बढ़ाएंगे। यही स्व. डागा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शेख असलम, देवराज मिश्रा, आशीष डब्बू शुक्ला, पेटू चौरसिया, राजेश यादव, रमीज खान, महेश भाऊ, आकाश साहू, तनवीर अली, तन्मय नागले और अमित सोनी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. विनोद डागा के जनसेवा के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
