P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबैतूल: भव्य कुश्ती दंगल में नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम, कई राज्यों...

बैतूल: भव्य कुश्ती दंगल में नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम, कई राज्यों से पहुंचे प्रतियोगी

बैतूल में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ लंबे अंतराल के बाद बैतूल में पारंपरिक कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसने खेल प्रेमियों में नया उत्साह भर दिया। जय हनुमान व्यायाम शाला एवं दंगल आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गंज शनिवार मंदिर के समीप विशाल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगियों का शानदार प्रदर्शन

इस प्रतियोगिता में बैतूल के अलावा अमरावती, अचलपुर, परतवाड़ा, भोपाल, नागपुर, होशंगाबाद, सिवनी मालवा सहित कई जिलों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। 45 किलो से लेकर 85 किलो भार वर्ग तक की कुश्तियों में पहलवानों की ताकत और तकनीक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने हर मुकाबले पर जमकर तालियां बजाईं।

विजेता पहलवानों को पुरस्कार

आयोजन समिति के गौरव राठौर एवं विवेक मालवी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 2 लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई है, जिसे विभिन्न वर्गों के विजेता पहलवानों को प्रदान किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, समाजसेवी रंजीत शिवहरे एवं डॉ. श्याम सोनी भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सुनील सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता देर शाम तक जारी रहेगी, जिसके बाद विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट