P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभनपुरा की नर्मदा नहर में कूदने से युवक की मौत,मानसिक रूप से...

भनपुरा की नर्मदा नहर में कूदने से युवक की मौत,मानसिक रूप से परेशान रहता था युवक, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

भनपुरा की नर्मदा नहर में युवक की मौत, मानसिक रूप से परेशान था वैभव तिवारी

खबर डिजिटल. उमरियापान:- उमरियापान थाना क्षेत्र के भनपुरा स्थित नर्मदा नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने युवक को सुरक्षित पानी के बाहर निकालकर अस्पताल ले गई। युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था, फिरहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के सिहुड़ी निवासी वैभव उर्फ राहुल पिता ललित तिवारी (31) मंगलवार करीब 11 बजे उमरियापान के समीप भनपुरा स्थित नर्मदा नहर में पहुँचा। नहर के पानी में कूद गया। गहरे पानी में जाने से डूब गया और उसकी मौत हो गई। पानी मे डूबते युवक को देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से युवक को पानी के बाहर निकाला और अस्पताल पहुँचाया। जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट