P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालभोपाल RPF की तत्परता से कई यात्रियों को मिली राहत, अवैध गतिविधियों...

भोपाल RPF की तत्परता से कई यात्रियों को मिली राहत, अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा

भोपाल स्टेशन पर अपहरण के प्रयास में सहमे बच्चों को RPF ने बहादुरी से बचाया, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

भोपाल/खबर डिजिटल/ मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), भोपाल मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सहायता और रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय है। हाल ही में भोपाल, रानीकमलापति, इटारसी, हरदा समेत प्रमुख स्टेशनों पर RPF ने कई अहम कार्रवाइयाँ कीं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली।

बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाया

भोपाल स्टेशन: ट्रेन संख्या 19490 के S-4 कोच में 8 वर्षीय बच्ची अपनी मां से बिछड़ गई थी। RPF की टीम ने CCTV कैमरों की मदद से उसे ढूंढकर सुरक्षित परिजनों को सौंपा।

इटारसी स्टेशन: प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर लावारिस हालत में मिली 10 वर्षीय बच्ची को RPF ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल संरक्षण इकाई के हवाले किया।

‘ऑपरेशन आहट’ के तहत बचाए गए नाबालिग: भोपाल स्टेशन पर दो नाबालिगों को संदेहजनक स्थिति में मिलने पर RPF ने जांच की। पता चला कि दोनों का अपहरण हुआ था। पुलिस ने बच्चों को परिजनों से मिलवाया।

खोया सामान यात्रियों को लौटाया

मोबाइल बरामद: ट्रैक सर्च के दौरान RPF ने ₹27,000/- कीमत का मोबाइल खोजकर यात्री को लौटाया।

ट्रॉली बैग, ऑर्केस्ट्रा उपकरण वापस: यात्रियों के छूटे बैग, ऑर्केस्ट्रा साउंड स्टैंड समेत ₹50,000/- से अधिक के सामान को सही मालिकों तक पहुँचाया।

अवैध गतिविधियों पर सख्ती

मोबाइल चोर गिरफ्तार: इंदौर GRP साइबर सेल की सूचना पर हरदा में एक कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से कई महंगे मोबाइल और फर्जी बिल बरामद हुए।

अवैध शराब के साथ आरोपी पकड़ा: गोवा एक्सप्रेस में तलाशी के दौरान 25 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

रेलवे प्रशासन की अपील

RPF के इन सराहनीय कार्यों पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि, “RPF का समर्पण यात्रियों को सुरक्षित अनुभव देने के लिए प्रशंसा योग्य है। रेलवे प्रशासन यात्रियों को भरोसा दिलाता है कि उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।” रेलवे ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने की अपील की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट