P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशRailway News: रेल अधिकारियों के नाम पर लोगों को आ रहे फर्जी...

Railway News: रेल अधिकारियों के नाम पर लोगों को आ रहे फर्जी कॉल… सतर्क और सुरक्षित रहने की दी सलाह

रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए जारी की एडवाजरी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल द्वारा सभी रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स को महत्वपूर्ण सुरक्षा परामर्श जारी किया गया है। हाल ही में यह पाया गया है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति रेल अधिकारियों का नाम लेकर सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्ति के निकट कर्मचारियों को फोन कॉल कर रहे हैं, और बैंक खाता, एटीएम विवरण, ओटीपी, पिन तथा अन्य गोपनीय जानकारी मांग रहे हैं। जिसके चलते उनके साथ धोखाधड़ी की संभावना बन रही है, इसीलिये भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों और पेंशनर्स के लिए एक एडवायजरी जारी की है।

किसी भी कॉल से रहे सचेत
एडवायजरी के माध्यम से बताया गया है कि रेल प्रशासन या रेलवे का कोई भी अधिकारी या विभाग फोन पर बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पिन अथवा पासवर्ड नहीं मांगता है। इस प्रकार की कॉल पूर्णतः फर्जी एवं धोखाधड़ी का प्रयास है, इसीलिये इस तरह का कॉल आने पर रेल अधिकारियों को लिखित में सूचना दें, ताकि अन्य आपराधिक कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचित किया जाए।

फर्जी कॉल आने पर क्या किया जाए
फोन पर ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंक विवरण साझा न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। apk. फाइल को किसी भी परिस्थिति में डाउनलोड करने से सावधान रहे। संदिग्ध कॉल करने वाले व्यक्ति के दबाव में न आएं और तत्काल संबंधित व्यक्ति के बारे में विभाग को सूचना साझा करें।

फर्जी कॉल आने पर क्या करें
किसी भी सूचना की पुष्टि संबंधित कार्यालय या बैंक शाखा में व्यक्तिगत रूप से करें। संदिग्ध कॉल,संदेश की तुरंत सूचना दें।अपने परिजनों एवं सहकर्मियों को भी जागरूक करें।

रेलवे अधिकारियों ने की अपील
रेल प्रशासन सभी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स से अपील करता है कि वे सतर्कता एवं जागरूकता को ही अपनी सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन बनाएं। साइबर अपराधियों से बचाव हेतु सावधानी ही सर्वोत्तम उपाय है। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की आशंका होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा निकटतम रेलवे कार्यालय को सूचित करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट