P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold and Silver Price Today 2 March 2026: सोना-चांदी पर पड़ा इजरायल-ईरान...

Gold and Silver Price Today 2 March 2026: सोना-चांदी पर पड़ा इजरायल-ईरान युद्ध का असर… जानिये आज क्या है भाव

सोना-चांदी का आज का ताजा दाम

Gold and Silver Rate: ईरान-इजरायल युद्ध के कारण सोने चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव तेजी के साथ उभरकर सामने आए हैं। जिसके चलते निवेशकों में अचरज दिखाई दिया। दामों के खुलने के बाद घरेलू बाजार में सोने का वायदा भाव 1 लाख 66 हजार 650 रुपये, चांदी के भाव 2 लाख 82 हजार 500 रुपये के करीब कारोबार करता नजर आया। गोल्ड-सिल्वर के दामों में आए बदलाव के बाद अब निवेशक एक्सपर्ट्स की सलाह ले रहे हैं, हालांकि उनकी नजर भी अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की राय पर टिकी है, क्योंकि मिडिल-ईस्ट में तनाव कब खत्म होगा, इसके बारे में वो ही बता पा रहे हैं।

सोने का आज का ताजा भाव
बाजार के खुलने के बाद सोने के भावों में तेजी दिखाई दी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 3 हजार 397 रुपये की तेजी के साथ 1 लाख 65 हजार 501 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1 लाख 62 हजार 104 रुपये था। जानकारी मिलने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 4 हजार 557 रुपये की तेजी के साथ 1 लाख 66 हजार 661 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1 लाख 67 हजार 915 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1 हजार 65 हजार 217 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1 हजार 80 हजार 779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी का आज का ताजा भाव
बाजार के खुलने के बाद चांदी के भावों में तेजी नजर आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 3 हजार 648 रुपये की तेजी के साथ 2 लाख 78 हजार 644 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2 लाख 74 हजार 998 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 7 हजार 502 रुपये की तेजी के साथ 2 लाख 85 हजार 500 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2 लाख 84 हजार 490 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2 हजार 78 हजार 644 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4 लाख 20 हजार 48 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट