P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजहांगीराबाद: ई-रिक्शा चोरी करने वाले वाहन चोर गिरफ्तार, दो ई-रिक्शा जब्त

जहांगीराबाद: ई-रिक्शा चोरी करने वाले वाहन चोर गिरफ्तार, दो ई-रिक्शा जब्त

भोपाल/ खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल में बढ़ते संपत्ति अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जहांगीराबाद पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो ई-रिक्शा बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है। सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारी पुलिस उपायुक्त जोन-01 शशांक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे और सहायक पुलिस आयुक्त बिट्टू शर्मा – के निर्देशानुसार थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी भोजराज सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के 40–50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को चोरी के ई-रिक्शा सहित धर दबोचा। आरोपी चोरी किए गए ई-रिक्शा को सीआई कॉलोनी में बेचने की फिराक में थे।

गूंडा गांव का स्कूल बना खतरे का घर, स्वास्थ्य केंद्र में चल रही कक्षाएं,प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल भवनों की स्थिति है खराब,शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान – Khabar Digital

शिकायत के बाद एक्टिव हुई पुलिस

पुलिस के मुताबिक पहली घटना – 12 अगस्त 2025 को फरियादी सईद (उम्र 58 वर्ष, निवासी ऐशबाग) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका ई-रिक्शा (MP 04 RB 5540) खराब हो जाने के कारण लाल परेड ग्राउंड के पास खड़ा किया गया था, जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। वहीं दूसरी घटना 14 अगस्त को फरियादी नंदू शर्मा (उम्र 48 वर्ष, निवासी अहीर मोहल्ला) ने सूचना दी कि उनका ई-रिक्शा (MP 04 ZZ 4038) मस्जिद बादशाह बहू नीलम पार्क के पास से चोरी हो गया। दोनों मामलों में थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक 265/25 व 266/25 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, रिक्शा बरामद

20 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर आरोपी रमेश राजपूत और रामसिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। एक ई-रिक्शा सीआई कॉलोनी से और दूसरा नीलबड़ से जब्त किया गया। दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत 1.5-1.5 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर जब्ती की कार्यवाही की गई और फिर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

ये भी पढ़े –Railway Apprentice Vacancy: रेलवे में 2865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास करें आवेदन – Khabar Digital

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भोजराज सिंह के साथ उप निरीक्षक अफसार खान, उपनिरीक्षक इंतुलाल उईके, सउनि राजेंद्र यादव, प्रआर महेश दांगी, प्रआर योगेंद्र पंथी, आरक्षक सुनील यादव, शिवम तिवारी और अजय वेद की अहम भूमिका रही। उत्तरप्रदेश के हैदरगढ़ से रमेश राजपूत पिता देवनारायण राजपूत (उम्र 22) और भोपाल के करोंद, निशातपुरा के निवासी रामसिंह यादव पिता घनश्याम यादव को गिरफ्तार किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट