उमरियापान /खबर डिजिटल (अंकित झारिया) :- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड ढीमरखेड़ा द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों,नवांकुर सखी एवं सखा की सक्रियता हेतु एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पिपरिया सहलावन स्थित रामकुंडी आश्रम में किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। परिषद द्वारा अतिथियों का परिचय प्रस्तुत कर स्वागत किया गया। विकासखंड समन्वयक बबीता शाह ने आयोजित बैठक सह प्रशिक्षण कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए प्रस्फुटन समितियों की सक्रियता और जिम्मेदारियों पर जोर दिया।उन्होंने प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों से कहा कि प्रस्फुटन ग्रामों में समितियों के द्वारा समन्वय से सक्रियता पूर्वक कार्य करना है।जिसमें परिषद द्वारा दिए गए विषयों के अनुसार जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन करना है।इस मौके पर ग्राम समग्र विकास को लेकर विभाग पर्यावरण प्रमुख ब्रजेश पटेल ने उपस्थित प्रतिनिधियों को बताया कि ग्राम विकास के आयामों प्रस्फुटन समितियों को रचनात्मक सोच के साथ हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए सक्रियता पूर्वक प्रयास करना है।जिससे ग्राम विकास के लिए सभी लोग अपने अधिकारों की तरह अपने कर्तव्यों को भी महत्व दें।इसके अलावा उन्होंने वर्तमान परिवेश में ग्राम विकास में युवाओं की भूमिका पर अपनी बात रखी। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ.तेजसिंह केशवाल ने निर्धारित विषयों पर चर्चा करते हुए समितियों के कार्य,दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।ग्रामों में संचालित संस्कार केन्द्रों में बच्चों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आवश्यक संस्कारों का निर्माण करना है। बड़ों के प्रति सम्मान का भाव,अच्छे बुरे का ज्ञान, योग,आसनों की जानकारी,सम्मान,शिक्षा,स्वच्छता,स्वास्थ्य,जल एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति उनकी जवाबदारी का ज्ञान कराना है। प्रस्फुटन समितियों द्वारा ग्राम विकास के मूलभूत विषयों पर स्वयं अपना कौशल बढ़ाते हुए ग्राम में भी एक सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। समाजसेवी राजेश ब्यौहार ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु व्यक्ति किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।पूर्व तैयारी,संसाधनों को लेकर जानकारी दी।भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि वे यहाँ से प्राप्त किए गए प्रशिक्षण का प्रयोग स्वयं अपने जीवन में करते हुए ग्रामों में अवश्य करें।ताकि समाज में भी बदलाव हो। पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह ने उपस्थित जनों को शिक्षा के महत्व को लेकर महत्पूर्ण जानकारी दी।इसके साथ अपने अंदर एक अच्छे व्यक्तिव का निर्माण करने हेतु प्रेरित किया।
माटी गणेश अभियान के तहत दिया प्रशिक्षण:- मिट्टी कलाकार गीता चक्रवर्ती ने माटी गणेश ,सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों को मिट्टी के गणेश बनाने संबंधी प्रशिक्षण दिया। उपस्थित प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करके कार्यशाला स्थल पर स्वयं अपने हाथों से मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने योगदान का संकल्प लिया। इस मौके पर समाजसेवी विनोद साहू, राजेंद्र गर्ग,कैलाश साहू,दिनेश असाटी,अरविंद ब्यौहार,सेक्टर प्रभारी प्रकाशनाथ साहू,कोदूलाल हल्दकार,सुरेश दुबे,सत्येन्द्र सिंह,सुमित सिंह,विपेन्द्र नामदेव, पंकज नामदेव,सीएमसीएलडीपी स्टूडेंट्स नीता विश्वकर्मा,शालिनी विश्वकर्मा,मोनिका सिंह,माखन लोधी,विपिन तिवारी, अंकित लोधी,मनीष मांझी सहित प्रस्फुटन समिति सदस्यों की उपस्थिति रही।


