P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeक्राइमटीटी नगर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो अपहृत बालिकाएं सकुशल...

टीटी नगर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो अपहृत बालिकाएं सकुशल बरामद

भोपाल, खबर डिजीटल ब्यूरो/ राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की सतर्कता, टीमवर्क और त्वरित कार्रवाई की शहरभर में सराहना हो रही है।

पहली घटना – रायसेन पहुंची बालिका

पहली घटना 18 अगस्त 2025 को फरियादी प्रकाश पाटिल ने थाना टीटी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी पुत्री कोचिंग के लिए घर से निकली थी लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आस-पास व रिश्तेदारों में तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। उन्हें आशंका थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया है।

पुलिस द्वारा गठित टीम ने परिजनों से पूछताछ, घटनास्थल का निरीक्षण और सीसीटीवी फुटेज की मदद से खोजबीन शुरू की। अंततः सूचना के आधार पर बालिका रायसेन जिले में अपने दादा-दादी के घर सकुशल मिली। पूछताछ में पता चला कि मोबाइल फोन चलाने को लेकर मां की डांट से आहत होकर वह घर से बिना बताए वहां चली गई थी।

दूसरी घटना – झाँसी पहुंची नाबालिग

पुलिस के अनुसार दूसरी घटना में 19 अगस्त को फरियादिया भूरी बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पुत्री लक्ष्मी के साथ रंगमहल चौराहा आई थीं, जहां से बालिका अचानक लापता हो गई। पुलिस ने जानकारी जुटाते हुए संभावित स्थलों की जांच की और झाँसी, उत्तर प्रदेश में बालिका के मौजूद होने का सुराग मिला। तत्काल पुलिस टीम को झाँसी रवाना किया गया और बालिका को वहां से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा बिगड़ जाने के डर से वह घर से बिना बताए चली गई थी।

दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीटी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह दोहर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने सूझबूझ से काम करते हुए दोनों बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया। इस मामले में निरीक्षक: गौरव सिंह दोहर उप निरीक्षक: राघवेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रीतम सिंह, शशि चौबे सहायक उपनिरीक्षक: नितेश काकोडिया, कन्हैया लाल यादव प्रधान आरक्षक: राजेश नायर, अनंत सोमवंशी, ऋषिकेश राय, कमलेश लाडे आरक्षक: अरविन्द यादव, कपिल कौशिक, अविनाश भारती महिला आरक्षक: कोमल बरेला इस कार्रवाई में जिनकी सराहनीय भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट