भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी से नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1 लाख 21 हजार 525 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1 लाख 64 हजार 500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 8 हजार 500 रुपये उछलकर 1 करोड़ 71 हजार 500 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची। 99.9 प्रतिशत यानी 24 कैरेट और 99.5 प्रतिशत यानी 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर क्रमश: 1 लाख 26 हजार रुपये और 1 लाख 25 हजार 400 रुपये प्रति 10 ग्राम हुई।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है
सोना 24 कैरेट: 1 लाख 21 हजार 525 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 1 लाख 21 हजार 38 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 1 लाख 11 हजार 317 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 91 हजार 1 हजार 44 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 71 हजार 92 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: 1 लाख 64 हजार 500 रुपये प्रति किलोग्राम
वायदा बाजार में सोना का भाव
वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 527 रुपये की तेजी के साथ 1 लाख 21 हजार 20 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 527 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 1 लाख 21 हजार 20 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। सोना वायदा गुरुवार को अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरकर 1 लाख 20 हजार 493 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
वायदा बाजार में चांदी का भाव
MCX पर चांदी वायदा में भी तेजी आई, दिसंबर अनुबंध 2 हजार 225 रुपये यानी 1.52 प्रतिशत बढ़कर 1 लाख 48 हजार 549 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। गुरुवार को चांदी 1 लाख 53 हजार 388 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। कॉमेक्स चांदी वायदा गुरुवार को 49.96 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर को छूने के बाद 2.14 प्रतिशत बढ़कर 48.16 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रही।


