भोपाल

होंडा मोटरसाइकल ने मध्‍य प्रदेश के भोपाल में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया

इस अभियान ने स्‍कूल के 1100 से अधिक विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षित किया

भोपाल : होंडा मोटरसाइकल एण्‍ड स्‍कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सड़क सुरक्षा के लिए लगातार किये जा रहे अपने प्रयासों के तहत आज मध्‍य प्रदेश के भोपाल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस पहल ने आईईएस पब्लिक स्कूल के 1100 से अधिक छात्रों और स्टाफ सदस्यों को शिक्षित किया। इससे युवाओं को सड़क पर जिम्‍मेदार व्‍यवहार करने की प्रेरणा देने के लिये एचएमएसआई का समर्पण मजबूत हुआ है।
सड़क पर सुरक्षित व्‍यवहार की संस्‍कृति को बढ़ावा देने में युवाओं की महत्‍वपूर्ण भूमिका समझते हुए, एचएमएसआई का अभियान रोचक एवं संवादपरक कार्यक्रमों के माध्‍यम से लोगों में सड़क के सुरक्षित इस्‍तेमाल की आदत डालना चाहता है। सरकारी और गैर-सरकारी स्‍कूलों, कॉलेजों तथा संस्‍थानों में लगातार ऐसी पहलें करते हुए, एचएमएसआई सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में भारी कमी लाना चाहती है और सड़क के जिम्‍मेदार तरीके से इस्‍तेमाल की संस्‍कृति को बढ़ावा देना चाहती है। ऐसे अभियान सड़क पर सुर‍क्षा की शिक्षा जैसी ज्‍वलंत आवश्‍यकता को पूरा करने और जिम्‍मेदार तरीके से ड्राइविंग करने की आदतों को बढ़ावा देने के लिये होते हैं। यह विशेष रूप से युवा राइडर्स के‍ लिये होते हैं।
भोपाल अभियान के अंतर्गत विभिन्‍न गतिविधियाँ संचालित की गईं, जो सड़क पर सुरक्षा की शिक्षा को व्‍यापक एवं संवादपरक बनाने के लिये थीं। इसमें भाग लेने वालों ने सुरक्षा के साथ राइडिंग करने के सैद्धांतिक सबक सीखे, खतरे के पूर्वानुमान का प्रशिक्षण लिया, सड़क पर सुरक्षा के सवाल जाने, हेलमेट पर जागरूकता के सत्रों में रहे और राइडिंग प्रशिक्षक के व्‍यावहारिक अभ्‍यासों से गुजरे। हर गतिविधि यह सुनिश्चित करने के लिये थी कि सबक सूचनाप्रद एवं रोचक रहें, ताकि इसमें भाग लेने वाले लोगों पर लंबे समय तक उनका असर रहे।
इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने के लिये एचएमएसआई ने आईईएस पब्लिक स्‍कूल का आभार जताया। यह साझेदारी सड़कों को अधिक सुरक्षित बनाने और यातायात दुर्घटनाओं को कम करने के लिये उनकी साझा प्रतिबद्धता दिखाता है।
एचएमएसआई ने मध्‍य प्रदेश में अपनी शुरूआत से ही लगभग 3 लाख वयस्‍कों और बच्‍चों को शिक्षित किया है। इस काम में सड़क के जिम्‍मेदार तरीके से इस्‍तेमाल को बढ़ावा देने और सुरक्षित राइडिंग की आदतें डालने पर ध्‍यान दिया गया है। जि़रकपुर में चलाया गया यह अभियान भारत की सड़कों को सभी के लिये ज्‍यादा सुरक्षित बनाने में एचएमएसआई की मौजूदा कोशिशों की एक और उपलब्धि है।
सड़क पर सुरक्षा के लिये होंडा मोटरसाइकल एण्‍ड स्‍कूटर इंडिया की सीएसआर को लेकर प्रतिबद्धता:
2021 में होंडा ने साल 2050 के लिये अपना ‘ग्‍लोबल विज़न स्‍टेटमेंट’ घोषित किया था कि वह होंडा मोटरसाइकल्‍स और ऑटोमो‍बाइल्‍स से यातायात दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्‍य पर लाने का प्रयास करेगी। भारत में एचएमएसआई 2030 तक ऐसी मौतों की संख्‍या को आधा करने की अपनी सोच और भारत सरकार के निर्देश के अनुसार काम कर रही है।

इस लक्ष्‍य को हासिल करने का एक महत्‍वपूर्ण पहलू यह भी है कि कंपनी साल 2030 तक बच्‍चों में सड़क पर सुरक्षा के लिये एक सकारात्‍मक सोच विकसित करने के बाद भी उन्‍हें लगातार शिक्षित करते रहना चाहती है। स्‍कूलों और कॉलेजों में सड़क पर सुरक्षा की शिक्षा केवल जागरूकता पैदा करने के लिये नहीं है, बल्कि बच्‍चों को सुरक्षा की संस्‍कृति से अवगत कराने और उन्‍हें ‘रोड सेफ्टी एम्‍बेसेडर्स’ बनाने के लिये भी है। इससे भविष्‍य की पीढि़याँ जिम्‍मेदार बनने और अधिक सुरक्षित समाज में बड़ा योगदान देने के लिये सशक्‍त होती हैं।
एचएमएसआई ऐसी कंपनी बनना चाहती है, जिसे समाज पसंद करे और वह समाज के सभी वर्गों के बीच सड़क पर सुरक्षा का प्रचार करने पर मजबूती से ध्‍यान दे रही है। स्‍कूली बच्‍चों से लेकर कॉर्पोरेट्स और बड़े पैमाने पर समाज तक, हर वर्ग के लिये उसके पास अनूठे आइडिया हैं।
एचएमएसआई के कुशल सुरक्षा प्रशिक्षक भारत में हमारे द्वारा गोद लिये गये 10 ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क्‍स (टीटीपी) और 6 सेफ्टी ड्राइविंग एज्‍युकेशन सेंटर्स (एसडीईसी) में रोजाना कार्यक्रम चलाते हैं। यह काम सड़क पर सुरक्षा की शिक्षा को समाज के हर हिस्‍से तक पहुँचाने के लिये होता है और इस पहल ने 8.5 मिलियन से ज्‍यादा भारतीयों तक पहुँच बनाई है। एचएमएसआई के राष्‍ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम ने निम्‍नलिखित माध्‍यमों से शिक्षा को मजेदार एवं वैज्ञानिक बनाया है:
सीखने का वैज्ञानिक तरीका: होंडा के कुशल प्रशिक्षकों ने सड़क के संकेतों और चिन्‍हों, सड़क पर ड्राइवरों के कर्तव्‍यों, राइडिंग के गियर तथा मुद्रा समझाने और सुरक्षित राइडिंग के आचरण पर सैद्धांतिक सत्रों की बुनियाद तैयार की है।

  1. व्‍यावहारिक शिक्षण: होंडा के वर्चुअल राइडिंग सिम्‍युलेटर पर प्रशिक्षण की एक विशेष गतिविधि का आयोजन सभी के लिये हुआ, जिसमें असल राइडिंग से पहले सड़क पर 100 से ज्‍यादा संभावित खतरों का अनुभव कराया गया।
  2. संवादपरक सत्र: कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को खतरे के पूर्वानुमान का प्रशिक्षण दिया गया, जिसका नाम है किकेन योसोकु ट्रेनिंग (केवायटी)। इससे खतरे के प्रति ड्राइवर की चेतना बढ़ाने में मदद मिलती है और सड़कों पर ड्राइविंग का सुरक्षित बर्ताव सुनिश्चित होता है।
  3. मौजूदा ड्राइवरों की राइडिंग में कुशलताएं बेहतर बनाना: स्‍कूल के जो विद्यार्थी और कर्मचारी पहले से राइडर हैं, उनका परीक्षण किया गया और धीरे राइड करने की गतिविधियों तथा संकरे पट्टों पर राइडिंग के द्वारा उनके कौशल को निखारा गया।

एचएमएसआई ने हाल ही में अपना अभिनव डिजिटल रोड सेफ्टी लर्निंग प्‍लेटफॉर्म ई-गुरुकुल भी लॉन्‍च किया था। यह ई-गुरुकुल प्‍लेटफॉर्म 5 से लेकर 18 साल तक के तीन खास आयु समूहों के लिये तैयार किये गये प्रशिक्षण के मॉड्यूल्‍स देता है और सड़क पर सुरक्षा का विस्‍तृत तरीका सुनिश्चित करता है। अभी यह मॉड्यूल्‍स कई भाषाओं में उपलब्‍ध हैं, जैसे कि कन्‍नड़, मलयालम, हिन्‍दी, तेलुगू, तमिल और अंग्रेजी। इस प्रकार समावेशिता एवं क्षेत्रीय प्रासंगिकता सुनिश्चित होती है और ई-गुरुकुल को egurukul.honda.hmsi.in egurukul.honda.hmsi.in पर देखा जा सकता है। यह प्‍लेटफॉर्म लाइव स्‍ट्रीमिंग या डाउनलोडिंग और बहुभाषीय मॉड्यूल्‍स को सपोर्ट करता है, ताकि विभिन्‍न क्षेत्रों में सुलभता सुनिश्चित हो सके। ई-गुरुकुल का लॉन्‍च होना बच्‍चों, शिक्षकों और डीलरों को सशक्‍त करने के लिये एचएमएसआई के मौजूदा प्रयासों का हिस्‍सा है, ताकि वे सड़क पर सुरक्षित आचरण का समर्थन करें। यह पहल हर राज्‍य के स्‍कूलों में पहुँचकर विभिन्‍न आयु समूहों के लिये तैयार की गई सड़क पर सुरक्षा की शिक्षा को बढ़ावा देगी। इस सूचना को पाने का इच्‍छुक कोई भी स्‍कूल Safety.riding@honda.hmsi.in पर संपर्क कर सकता है।

Business Desk

Recent Posts

Queens On the Wheels: 1400 किलोमीटर का टूर करेंगी महिला राइडर्स, CM मोहन ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल/ विजय पाल/ खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

13 minutes ago

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

1 hour ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

1 hour ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

2 hours ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

3 hours ago