भोपाल/ खबर डिजिटल/ भोपाल के पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और सेहत के लिए निरंतर प्रतिबद्धता में, IIFL होम फाइनेंस लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत शहर के ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ रोड सेफ्टी एम्पावरमेंट ड्राइव का आयोजन किया। भोपाल पुलिस के प्रयासों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए, IIFL होम फाइनेंस ने शहरभर में सुरक्षित सड़कें सुनिश्चित करने के चल रहे सोशल कॉज को सपोर्ट करने के लिए 200 आईएसआई-ब्रांडेड हेलमेट और लगभग 100 बैरिकेड्स का सहयोग किया।
यह कार्यक्रम भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ने एक सार्थक अंतर लाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इस कार्यक्रम में भोपाल पुलिस के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्रा, एडिशनल कमिश्नर श्री पंकज त्यागी, डीसीपी श्रीमती श्रद्धा तिवारी और एडिशनल डीसीपी श्रीमती नीतू ठाकुर शामिल थे। आईआईएफएल होम फाइनेंस के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें जोनल सेल्स हेड श्री अमित सेंगर और जोनल सेल्स मैनेजर अभिषेक जोशी शामिल थे।
IIFL होम फाइनेंस के जोनल सेल्स हेड अमित सेंगर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “आईआईएफएल होम फाइनेंस में, हमारी प्रतिबद्धता सार्थक सामाजिक पहलों के माध्यम से सकारात्मक और स्थायी प्रभाव पैदा करने में निहित है। हमारा लक्ष्य सिर्फ समाज की मदद करना नहीं है, बल्कि सकारात्मक बदलाव लाना है ताकि हमारी कम्युनिटी अधिक सुरक्षित और बेहतर बन सके। भोपाल पुलिस को ज़रूरी सुरक्षा उपकरण मुहैया कराकर, हम सड़कों को सुरक्षित बनाने में सीधी भूमिका निभाने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही उन अधिकारियों के वेल-बींग को भी सपोर्ट करते हैं जो हमारी सड़कों को सुरक्षित रखने के लिए बिना थके काम करते हैं।
भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “IIFL होम फाइनेंस हमारे पुलिस अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग कर रहा है। हेलमेट और बैरिकेड्स बहुत ज़रूरी हैं और हम कंपनी की विचारशीलता के लिए आभारी हैं। इस तरह की साझेदारी सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सभी के जीवन की रक्षा करने में सामूहिक प्रयासों की शक्ति को उजागर करती है।”
सड़क सुरक्षा पहल आईआईएफएल होम फाइनेंस की न केवल अफोर्डेबल हाउसिंग सेक्टर में बल्कि प्रभावशाली सीएसआर पहलों के माध्यम से भी सकारात्मक बदलाव लाने की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सुरक्षा, स्थिरता और सामुदायिक कल्याण को प्राथमिकता देकर, कंपनी भोपाल और उसके बाहर लोगों के जीवन में एक ठोस बदलाव ला रही है।
IIFL होम फाइनेंस ने भोपाल में रोड सेफ्टी को किया मजबूत
कंपनी ने सुरक्षा के लिए भोपाल पुलिस को 200 हेलमेट और 100 बैरिकेड्स का किया सहयोग


