भोपाल

राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस PRSI भोपाल चैप्टर ने किया महिला पत्रकारों का सम्मान

PRSI Bhopal :  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन में आज राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के मौके पर पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक जी.एस.वाधवा को लोक संपर्क सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया। इसके अलावा पत्रकारिता जगत में अपनी सेवाएं देने वाली महिला पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘’सनातन मूल्‍य और उभरता भारत : जनसंपर्क के परिप्रेक्ष्‍य में’’ विषय पर विशेष व्‍याख्‍यान भी हुआ। कार्यक्रम में मध्‍यप्रदेश के पत्रकारिता मीडिया, टी.वी. मीडिया और कार्पोरेट मीडिया में कार्यरत महिला पत्रकारों, टी.वी. एंकरों और जनसंपर्क प्रोफेशनल्‍स को अचला और उदिता सम्‍मान सम्‍मान से सम्‍मानित किया गया। 

कार्यक्रम में पद्मश्री वैद्य डॉ. बालेन्‍द्र प्रकाश, वरिष्‍ठ पत्रकार एवं लेडी श्रीराम कॉलेज नई दिल्‍ली पत्रकारिता विभाग की प्रमुख डॉ. वर्तिका नन्‍दा और वरिष्‍ठ पत्रकार और राजनीतिक विशलेषक गिरिजा शंकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद रहे सभी अ​तिथियों ने महिला पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र और साल श्रीफल से सम्मानित किया। आपको बता दें कि पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया जनसंपर्क एवं संचार के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स की 68 वर्ष पुरानी एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है। इस संस्था के पूरे देश में लगभग 27 चेप्टर कार्यरत हैं। 

इन महिला पत्रकारों का हुआ सम्मान 

पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल चैप्टर द्वारा रायपुर आईएनएच की सीनियर एंकर सोनल भारद्वाज, शुभ्रा सिंह, वृंदा प्रधान, रानी रैकवार, फरीदा खान, प्रियदर्शिनी सिंह, नुपूर चतुर्वेदी, सृष्टि दीक्षित, शैलजा पुरोहित, रसिका पाण्‍डेय, योगिता यादव, मनीषा त्रिपाठी, प्राची मेहरा, देवांशी शर्मा, चित्रांशी सक्‍सेना, ऐश्‍वर्या श्रीवास्‍तव, अवंतिका श्रीवास्‍तव एवं अंजलि सिंह का सम्मान किया गया। 

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

15 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

29 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

50 minutes ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

1 hour ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

2 hours ago