P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबाणगंगा चौराहे पर भीषण हादसा: बेकाबू बस ने रौंदी कई गाड़ियाँ, कई...

बाणगंगा चौराहे पर भीषण हादसा: बेकाबू बस ने रौंदी कई गाड़ियाँ, कई घायल

बाणगंगा चौराहे पर दिल दहला देने वाला हादसा

भोपाल। बाणगंगा चौराहे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू बस ने 4 से 5 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह बस किसी निजी स्कूल की है, जिसे एक शादी समारोह में लाने-ले जाने के लिए किराए पर लिया गया था। हादसे के समय बस खाली थी या उसमें कुछ लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में मृतक की पहचान की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट