भोपाल

कला और रंगों से छात्रों ने मालवांचल यूनिवर्सिटी को बनाया राममय..

इंदौर। भगवान श्रीराम की भक्ति में पूरा देश राममय बना हुआ है।श्रीराम के लिए भक्ति और आस्था इतनी है कि रंगों और कला के जरिए अपने आराध्य के जीवन के हर पहलू को खूबसूरत तरीके से पेश करने की कोशिश युवा डॉक्टर और छात्र कर रहे है। मालवांचल यूनिवर्सिटी और इंडेक्स समूह संस्थान में श्री राम प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इंडेक्स समूह संस्थान में रंगोली,भजन,सुंदरकांड,शोभायात्रा,रामलीला सहित विभिन्न कार्यक्रम किए गए। इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया और वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

भावी डॅाक्टर भी दिखे राम भक्ति में लीन  

इंडेक्स मेडिकल कॅालेज हॅास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भी राम मंदिर उत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें भावी डॅाक्टर्स ने भी पूरे कैम्पस को पोस्टर और झंडों के जरिए सजाया। राममय कैम्पस बनाने के साथ एमबीबीएस छात्रों ने रंगोली के रंगों के जरिए श्री राम प्रभु आए है थीम पर रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें पहले दिन इंडेक्स कॅालेज कैम्पस में छात्रों ने अलग-अलग थीम पर रंगोली बनाई। डॉ.जीएस पटेल के मार्गदर्शन में यह राम उत्सव इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया। इसमें छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी बड़ी संख्या में इस उत्सव में हिस्सा लिया। 
राम भजनों की धुन पर थिरके छात्र  

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत इंडेक्स इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेस मालवांचल यूनिवर्सिटी में सुंदरकांड के साथ राम भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। छात्रों ने रंगों के माध्यम से राम मंदिर,राम सीता जैसे विभिन्न विषयों को रंगों के माध्यम से पेश किया।इस अवसर पर शिक्षक,कर्मचारी और छात्र भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।इसमें पूरे आईआईडीएस कैम्पस को रंगोली के साथ आकर्षक वंदनवार से सजाया गया था। 

राम पर आधारित प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले पुरस्कार 

छात्रों द्वारा पूरे कैंपस में राम भजनों के साथ रामयात्रा निकाली गई। इसी के साथ छात्रों द्वारा रामलीला का मंचन भी इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के सभागृह में किया  गया। इस अवसर पर डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेज की प्राचार्या डॉ.रेशमा खुराना ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अंतर्गत सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। संस्थान में राम पर आधारित पोस्टर और रंगोली भी छात्रों द्वारा बनाई गई। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम अंजलि जायसवाल,सिमरन मेहरा,स्लोगन प्रतियोगिता में दिव्या राणे,पोस्टर प्रतियोगिता में आदित्य कुरील,रामभजन प्रतियोगिता में रितिका भदौरिया और यशस्वी वाजपेयी को प्रथम पुरस्कार मिला। इस अवसर पर मालवांचल यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति डॉ.संजीव नारंग,रजिस्ट्रार डॉ.लोकेश्वर सिंह जोधाणा,डीन एवं अधिकारी गण आदि उपस्थित थे।

admin

खबर डिजिटल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से ताजातरीन खबरें और घटनाओं की सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना था। शुरुआत में इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में समाचार कवरेज की, और जल्द ही यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने लगा। अभी उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, गुजरात समीर हिंदी भाषी राज्यों में प्रमुखता प्रसारण चल रहा है।

Recent Posts

Queens On the Wheels: 1400 किलोमीटर का टूर करेंगी महिला राइडर्स, CM मोहन ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल/ विजय पाल/ खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

6 minutes ago

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

1 hour ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

1 hour ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

2 hours ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

2 hours ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

3 hours ago