P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBig News: गैर हिंदुओं के मंदिर प्रवेश पर बोलीं उमा भारती, जगन्नाथ...

Big News: गैर हिंदुओं के मंदिर प्रवेश पर बोलीं उमा भारती, जगन्नाथ पुरी मंदिर का किया जिक्र

मैहर/अविनाश पांडेय/खबर डिजिटल/ बीजेपी की वरिष्ट नेता उमा भारती का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि हिंदुओं की उदारता को इस्लामीकरण में न बदलें। दरअसल वे मैहर में
मां शारदा के किए दर्शन लिए पहुंची थी, जहां पर उन्होंने देश की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। जिसे भविष्य की सियासत में बेहद ही खास माना जा रहा है।

जगन्नाथ पुरी मंदिर का उमा भारती ने किया जिक्र
मीडिया से चर्चा के दौरान हिंदू मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि ऐसा प्रतिबंध केवल जगन्नाथ पुरी मंदिर में लागू है। उमा भारती ने कहा कि हमारे धर्म में उदारता और सामाजिक समरसता है,लेकिन हमें हिंदुओं की उदारता और बल को इस्लामीकरण का रूप नहीं देने देना चाहिए। बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल पैदा हो गई। भविष्य की राजनीति और धार्मिक विमर्श पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

मां शारदा से मांगी देश की समृद्धिमां शारदा से मांगी देश की समृद्धि
अपने मैहर दौरे के दौरान के दौरान उमा भारती ने मां शारदा के चरणों में नमन करते हुए देश में एकता, शांति और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ‘मैहर की माँ शारदा केवल मध्य प्रदेश की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का केंद्र हैं। उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। दर्शन के बाद वे बड़ा अखाड़ा और ऐतिहासिक गोलामठ मंदिर भी गईं, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट