भोपाल/ खबर डिजिटल/ Bihar Election Result 2025 बिहार चुनाव परिणाम को लेकर अब सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला दोपहर दो बजे तक काफी हद तक साफ हो जाएगा। हालांकि, स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी बिहार चुनाव आयोग द्वारा शाम तक जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिष्ठा दांव पर
MP CM Mohan Yadav Impact on BJP Politics इस बार बिहार की सियासत में एक बार फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ‘यादव फैक्टर’ चर्चा में है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि यह चुनाव बताएगा कि डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय स्तर पर कितने प्रभावशाली हैं। पहले उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भी बीजेपी ने मोहन यादव के ‘यादव’ होने का दांव खेला था, लेकिन उस समय उनका मुख्यमंत्री पद संभालने का कार्यकाल बहुत कम था, इसलिए प्रभाव सीमित रहा।
अब बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी मानी जा रही है। इस बार उन्होंने बिहार की 26 विधानसभा सीटों पर जाकर जोरदार प्रचार किया था। अब नतीजों से ही साफ होगा कि जिन सीटों पर उन्होंने प्रचार किया, वहां बीजेपी को कितना लाभ हुआ।
मध्यप्रदेश बीजेपी की आगामी सियासत की दिशा
एक बात तो निश्चित है इस चुनाव के नतीजे न केवल डॉ. मोहन यादव CM Mohan Yadav की राजनीतिक स्थिति को मजबूत या कमजोर करेंगे, बल्कि मध्यप्रदेश बीजेपी की आगामी सियासत की दिशा भी तय कर सकते हैं, क्योंकि वर्तमान में प्रदेश की राजनीति में कई समीकरण अस्थिर माने जा रहे हैं। बिहार चुनाव परिणाम को लेकर अब सबकी निगाहें टकटकी लगाएं देख रहीं हैं। बिहार में किसकी बनेगी सरकार…
राजनीति के जानकारों का कहना है
बिहार में ओबीसी वोटर्स पर यादव इफेक्ट बड़ा असर डाल सकता है। बिहार में लगभग 36% पिछड़ा वर्ग वोटर हैं, जिनमें से 14% से ज्यादा यादव मतदाता हैं। ऐसे में एक ‘यादव मुख्यमंत्री’ का प्रचार में उतरना बीजेपी के लिए रणनीतिक रूप से अहम कदम माना जा रहा है। केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन के कई रणनीतिकार भी बिहार चुनाव के दौरान सक्रिय रहे। सूत्रों के मुताबिक, बूथ प्रबंधन से लेकर प्रचार रणनीति तक में एमपी के अनुभवी नेताओं की भूमिका अहम रही।
इन सीटों पर मोहन यादव ने किया चुनाव प्रचार
बिहार विधानसभा की 26 सीटों पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुनाव प्रचार किया है। इनमें पटना शहरी क्षेत्र में आने वाली कुम्हरार, पटना ग्रामीण की सीट बिक्रम हिसुआ, गया शहर, बगहा, सिक्ता, सहरसा, कटोरिया, अलमनगर, नाथनगर, दिघा, मानेर, फुलपारस, फतुहा, बांकीपुर मधेपुरा, बिसफी, वजीरगंज, बेलहार, पिपरा, बोधगया, ढाका, चिरैया नरकटिया, मोतीहारी और सीतामढ़ी शामिल हैं। अब सबकी निगाहें बिहार चुनाव के परिणाम पर..
बिहार चुनाव प्रचार में छा गये CM मोहन यादव, बोले – महा-गठबंधन नहीं.. महा-ठगबंधन है – Khabar Digital


