Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशडिंडौरी में बैंक के सामने धू-धू कर जली बाइक, बाल-बाल बचे भाजपा...

डिंडौरी में बैंक के सामने धू-धू कर जली बाइक, बाल-बाल बचे भाजपा नेता

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी मुख्यालय में पंजाब नेशनल बैंक के सामने बुधवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर खड़ी एक बाइक में देखते ही देखते आग लग गई। चंद मिनटों में आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरी बाइक जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि बाइक सवार समय रहते दूर हट गए, और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
​
​भाजीटोला के रहने वाले और भाजपा समनापुर मंडल के उपाध्यक्ष दान सिंह ठाकुर अपनी पैशन प्रो बाइक से किसी काम के सिलसिले में डिंडौरी आए थे।
​जैसे ही वह पंजाब नेशनल बैंक के सामने पहुंचे, उन्हें बाइक से अचानक धुआं निकलता दिखा। खतरा भांपते ही उन्होंने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और फौरन उससे दूर हो गए। उनके हटते ही बाइक में भयंकर आग लग गई और वह आग का गोला बन गई।
​
​दिनदहाड़े बीच सड़क पर आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ लग गई, जिससे कुछ देर के लिए आने-जाने का रास्ता भी रुक गया।

लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग तो बुझा दी, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह खाक हो चुकी थी।
​ यदि आग तुरंत न बुझती, तो पास खड़े दूसरे वाहनों और बैंक आने-जाने वाले लोगों को भी नुकसान पहुंच सकता था।
​
​हादसे की खबर मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने दान सिंह ठाकुर का हालचाल जाना। ​फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बाइक में आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी और तकनीकी खराबी की वजह से।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट