P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीभरदा बरखेड़ा हादसे में घायल बाइक सवार की जबलपुर मेडिकल में मौत,...

भरदा बरखेड़ा हादसे में घायल बाइक सवार की जबलपुर मेडिकल में मौत, गांव में शोक


भरदा बरखेड़ा हादसे में घायल बाइक सवार की जबलपुर मेडिकल में मौत, गांव में शोक

पुलिस वाहन से हुआ था हादसा

कटनी – जिले के भरदा बरखेड़ा गांव में एक सप्ताह पहले पुलिस वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए किशोरी उर्फ शानू राजपाल (55) की इलाज के दौरान आज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसे के बाद से ही वे गंभीर हालत में भर्ती थे। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रणय पांडेय शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे।

एक सप्ताह पहले पुलिस वाहन ने मारी थी जोरदार टक्कर
घटना उस समय हुई थी जब बहोरीबंद थाने का एक पुलिस वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हुए किशोरी राजपाल की बाइक से टकरा गया था। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रेफर किया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

गांव में शोक
मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया। हादसे के बाद पहले भी गांव वालों ने चक्काजाम कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट