P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमोबाइल छीनकर बाइक से फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद घटना

मोबाइल छीनकर बाइक से फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद घटना

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/नगर के पत्रकार मनोहर सोनी के हाथ से बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। घटना रविवार रात नौ बजे की है और सीसीटीवी में बदमाश बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रात में जोबट नाके के डिवाइडर रोड पर आनंद विवाह कॉलोनी के गेट के सामने सोनी मोबाइल से भुगतान कर रहे थे। तभी चेहरा ढंके सफेद रंगी की बाइक पर आए बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया और तेजी से भाग निकले।सोनी ने आसपास के लोगों को बताया, कुछ लोगों ने पीछा भी किया। बदमाश एकता गली से शिवाजी चौक पहुंचे। फिर आजाद चौक, मंदिर गली, मालीपुरा होते हुए झाबुआ जोबट बायपास के रास्ते से टोल नाका भूतखेड़ी से चुई मोरडूंडिया रोड की तरफ निकल गए। तेज रफ्तार के कारण बदमाश पकड़ में नहीं आए। घटना की सूचना थाने पर देते हुए एसआई निनामा में लोकेशन निकाली।राणापुर साइबर प्रभारी शिवा गडरिया ने बताया कि तकनीकी कारणों से लोकेशन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। थाना प्रभारी दिनेश रावत ने बताया कि जिले में साइबर विभाग को सूचना दी गई है। मोबाइल का पता लगाया जा रहा रहा है। यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भीशिवाजी चौक पर शाम के समय जतिन सोनी का मोबाइल बदमाश छीनकर भाग गए थे। मोहनलाल सुथार , पंकज जागेटिया व दो अन्य लोगों के साथ भी नगर में ऐसी कई चोरी छीना झपटी की घटना हुई। मनोहर सोनी ने बताया कि मोबाइल उन्होंने अभी 15 दिन पूर्व ही खरीदा था जो ओप्पो कंपनी की A6 प्रो सीरीज का मॉडल हे ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट