P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीMLA Sanjay Pathak: बीजेपी में भूचाल, विधायक संजय पाठक देंगे इस्तीफा!, दिया...

MLA Sanjay Pathak: बीजेपी में भूचाल, विधायक संजय पाठक देंगे इस्तीफा!, दिया बड़ा बयान

MLA Sanjay Pathak: मध्य प्रदेश की राजनीति में मशहूर विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। उनके एक बयान ने बीजेपी में भूचाल लकर रख दिया है। हनुमान जयंती के अवसर पर कैमोर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता को ‘टेस्ट’ करने का ऐलान किया है।

मंच से रखा प्रस्ताव

विधायक संजय पाठक ने भरे मंच से जनता के सामने एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने खुद का सर्वे कराया था। चुनाव से पहले उन्होंने अपने क्षेत्र में वोटिंग कराई थी। उस समय विजयराघवगढ़ की करीब 1.40 लाख की आबादी में से जनता ने उन्हें 1.02 लाख वोट देकर समर्थन दिया था। उन्होंने उसी सर्वे के आधार पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था और जीत हासिल की थी।

इस्तीफा दे दूंगा: संजय पाठक

वायरल वीडियो में संजय पाठक ने फिर से वही बात दौहराते हुए कहा है कि वे इस बात पर विचार कर रहे हैं कि एक बार फिर उसी तरह की वोटिंग कराई जाए। विधायक पाठक ने साफ कहा कि अगर उन्हें जनता का 51% से एक भी वोट कम मिला, तो वे अपना इस्तीफा दे देंगे। उनका मानना है कि जनता के आशीर्वाद के बिना सेवा करने का कोई औचित्य नहीं है। वे यह जानना चाहते हैं कि अगले 5 साल वे जनता की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं या नहीं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

संजय पाठक का यह अंदाज हमेशा से प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय रहा है। जहां नेता चुनाव जीतने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं, वहीं संजय पाठक का खुद को बार-बार ‘जनता की अदालत’ में साबित करने का यह तरीका विपक्ष के लिए भी एक चुनौती है। अब क्या सच में विजयराघवगढ़ में फिर से वोटिंग होगी? यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन उनका इस्तीफा देने वाला बयान ने पार्टी में हलचल मचा दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट