Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMLA Pritam Lodhi: भाजपा विधायक के बिगड़े बोल IPS अधिकारी को दी...

MLA Pritam Lodhi: भाजपा विधायक के बिगड़े बोल IPS अधिकारी को दी सरेआम धमकी

MLA Pritam Lodhi: अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने एक बार फिर सारी हादे पार कर दी है। अपने बेटे दिनेश लोधी की गिरफ्तारी से भड़के विधायक ने करैरा एसडीओपी IPS आयुष जाखड़ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। एक इंटरव्यू के दौरान विधायक ने पुलिस अधिकारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरसअल, विवाद की शुरुआत दो दिन पहले हुई जब विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी थार गाड़ी से जिम जाते समय पांच लोगों को टक्कर मार दी थी। सड़क हादसे के बाद करैरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एसडीओपी आयुष जाखड़ के नेतृत्व में पुलिस ने दिनेश लोधी को गिरफ्तार किया और पूछताछ की। बेटे पर हुई इस कानूनी कार्रवाई से विधायक प्रीतम लोधी आगबबूला हो गए। उन्होंने इसे पुलिस की ज्यादती बताते हुए आईपीएस अधिकारी पर हमला बोल दिया।

IPS को दी धमकी

इंटरव्यू के दौरान विधायक प्रीतम लोधी ने मर्यादा खोते हुए आईपीएस आयुष जाखड़ के लिए कहा कि करेरा क्या जाखड़ के बाप की है? उन्होंने अधिकारी को उल्टा-सीधा बोलते हुए अपनी सत्ता का रौब दिखाया। विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए यह तक कह दिया कि वे अपने बेटे दिनेश लोधी को आगामी करैरा विधानसभा चुनाव में मैदान में उतार देंगे।

सत्ता रसूख और कानून जंग

विधायक के इस बयान ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। एक ओर जहां आईपीएस अधिकारी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा दी गई ऐसी धमकियां पुलिस के मनोबल पर सवाल उठा रही हैं। प्रीतम लोधी पहले भी ब्राह्मण समाज और अन्य विषयों पर विवादित बयान देकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा चुके हैं। फिलहाल, पुलिस की ओर से विधायक के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट