भोपाल/खबर डिजिटल/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 और 18 सितंबर 2026 को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर और उज्जैन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को दोपहर 1.45 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर पहुंचेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 2.55 बजे इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात सायं 5 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सायं 6.45 बजे उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती, ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन में सहभागिता करेंगे। आप रात्रि 8ः00 बजे रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में भी शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को सुबग 4 बजे उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे। प्रातः 9.30 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे तथा 10ः00 बजे इंदौर विमानतल से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे।
