festival train 2026: भोपाल/खबर डिजिटल/ फेस्टिवल सीजन में रेलवे ने अजमेर से रांची के बीच 9 पूजा स्पेशल ट्रेन शुरु की है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 09619 /09620 अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में 09-09 ट्रिप चलेगी। जिसका विवरण इस प्रकार है-
गाड़ी संख्या 09619 अजमेर-रांची पूजा स्पेशल ट्रेन अजमेर स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार को 02 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक कुल 09 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन अजमेर से 23:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मंडल के गुना स्टेशन 09:10 बजे आगमन कर विभिन्न मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव करते हुए रविवार को रांची स्टेशन 07:30 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09620 रांची-अजमेर पूजा स्पेशल ट्रेन रांची स्टेशन से प्रत्येक रविवार को 04 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक कुल 09 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन रांची से 10:50 बजे प्रस्थान कर मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन मंडल के गुना स्टेशन 07:25 बजे पहुंचेगी और आगे विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अजमेर स्टेशन 18:35 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचना- इस विशेष ट्रेन में कुल 18 आईसीएफ कोच होंगे, जिसमें 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 05 स्लीपर श्रेणी, तथा 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
ठहराव स्टेशन- किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रुठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुडवारा, व्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेनूकूट, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, लोहारदगा बी एस, पिस्का एफएस ।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस अतिरिक्त रेल सेवा का लाभ उठाएं। यात्री इस स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139, रेलवन एप अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
