संगठन को परम वैभव तक ले जाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता सजग रहे : राहुल कोठारीकटनी–भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी श्री राहुल कोठारी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक दायित्ववान कार्यकर्ता अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सजगता और प्रभावशीलता के साथ करे। हम सभी को मिलकर संगठन को परम वैभव तक ले जाने के साथ-साथ समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करना है।श्री कोठारी शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय कटनी में आयोजित जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गहन मतदाता सूची अभियान (SIR) के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सराहनीय भूमिका निभाई है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, जिसके आगामी चरणों में भी सभी कार्यकर्ताओं को पूरी सजगता, समर्पण और संकल्प के साथ कार्य करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया।बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।स्वागत उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने कहा कि प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी श्री राहुल कोठारी का मार्गदर्शन मिलना जिले के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।बैठक को विधायक श्री संदीप जायसवाल ने भी संबोधित किया और श्री कोठारी के संगठनात्मक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि इससे कटनी जिले के भाजपा संगठन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री मनीषदेव मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री श्री सुखदेव चौधरी ने किया।मंच पर जिला अध्यक्ष श्री दीपक टण्डन सोनी, विधायक श्री संदीप जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, श्री पीताम्बर टोपनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शशांक श्रीवास्तव एवं श्री राजेश गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।इसके पूर्व भाजपा जिला कार्यालय में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशती वर्ष के अवसर पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी ने किया। उन्होंने अटल जी के जीवनवृत्त से जुड़े प्रेरक छायाचित्रों का अवलोकन किया और उनके राष्ट्रनिष्ठ जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला
संगठन को परम वैभव तक ले जाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता सजग रहे : राहुल कोठारी
सम्बंधित ख़बरें


