P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSehore News: सीहोर में बच्चों से बर्बरता की कहानी… होमवर्क नहीं करने...

Sehore News: सीहोर में बच्चों से बर्बरता की कहानी… होमवर्क नहीं करने पर ठंड में बच्चों को किया अर्धनग्न

सीहोर के सेंट मार्टिन स्कूल का मामला

सीहोर /खबर डिजिटल/ सीहोर जनपद अंतर्गत ग्राम जताखेड़ा स्थित सेंट मार्टिन स्कूल में 7वीं के छात्रों ने नवंबर से चल रही प्रताड़ना की व्यथा सुनाई है। उनके अनुसार, होमवर्क न करने पर प्रिंसिपल समरीन खान के कहने पर उन्हें ठंड में खड़ा किया जाता था और कपड़े तक उतरवा दिए जाते थे। यह घटना तब उजागर हुई जब बच्चों की अर्द्धनग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संजय सिंह तोमर ने तुरंत स्कूल पर कार्रवाई की बात कही है और संचालक को नोटिस जारी किया गया।

स्कूल पर पाए गए आरोप सही निकले
जिला शिक्षा अधिकारी की जांच में बच्चों के आरोप सही पाए जाने के बाद स्कूल पर 1 लाख का जुर्माना लगाया गया। साथ ही प्रिंसिपल समरीन खान, ड्राइवर सीबू जाफरी और अन्य कर्मचारी अमरसिंह वर्मा को तत्काल हटाने के आदेश दिए गए। स्कूल पर जुर्माना और हटाने की कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि शैक्षिक संस्थान में बच्चों के साथ शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रबंधन को 7 दिनों के भीतर जुर्माना जमा करने का आदेश भी दिया गया।

होमवर्क नहीं करने के नाम पर प्रताड़ना
छात्रों ने बताया कि यह प्रताड़ना नवंबर से रोजाना होती थी। ड्राइवर सीबू जाफरी बच्चों से ग्राउंड में पत्थर बिनवाता था और प्रोजेक्ट में कम नंबर देने की धमकी दिया करता था। बच्चों को तिलक लगाने और कलावा बांधने से भी रोका जाता था, जिससे उनका आक्रोश बढ़ गया। यह सब बताते हुए बच्चों ने अपने अभिभावकों के सामने पूरी कहानी रखी, जिससे साबित होता है कि बच्चों को लेकर स्कूल प्रबंधन की सोच कुछ और ही थी।

बच्चों के साथ रोजाना होती थी क्रूरता
पीड़ित बच्चों ने अभिभावकों के सामने बताया कि नवंबर से यह क्रूरता रोजाना होती थी। प्रोजेक्ट में कम नंबर देने की धमकी, ग्राउंड पर पत्थर बिनवाना और कपड़े उतरवाना जैसी सजा बच्चों के लिए आम बात बन गई थी। बच्चों का कहना है कि यह सब प्रिंसिपल के निर्देश पर होता था।

हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
इस घटना के बाद विहिप, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने नारेबाजी की और पुलिस, तहसीलदार तथा सीएसपी को घटना की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने स्कूल गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और पुलिस को शिकायत सौंपा।

बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार कितना सही?
जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के आरोपों को सही पाया और स्कूल पर कार्रवाई की। यह घटना दिखाती है कि स्कूल को बच्चों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक स्थान बनाना आवश्यक है, न कि डर और प्रताड़ना का। छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनुचित शोषण या धमकी की स्थिति में तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट