P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचें बॉलीवुड के दिग्गज

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचें बॉलीवुड के दिग्गज

उज्जैन/ कमलेश जाटव/ खबर डिजिटल/ उज्जैन धर्म और कला का संगम आज विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में देखने को मिला। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार, युवा एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने बाबा महाकाल पहुँचकर दर्शन लाभ लिया। सभी कलाकारों ने मंदिर की परंपराओं का पालन करते हुए भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

​दर्शन के पश्चात, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा अतिथियों का गरिमामयी स्वागत किया गया। मंदिर के उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया का विधि-विधान से स्वागत एवं सत्कार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में प्रशंसकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आध्यात्मिक शांति से अभिभूत कलाकारों ने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट