सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ बंडोल स्थित पीएम श्री विद्यालय एवं शासकीय माध्यमिक शाला में बच्चों की सेहत और स्वच्छता को नज़रअंदाज़ करने का मामला सामने आया है। पिछले वर्ष राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शौचालय मरम्मत के लिए 20 हजार रुपये जारी किए गए थे, लेकिन संस्था प्रमुख ने इस राशि का इस्तेमाल नहीं किया।
नतीजा यह हुआ कि स्कूल के शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और 315 छात्रों को दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग और अभिभावक गंभीर नाराजगी जता रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसे लापरवाह अधिकारियों को जिम्मेदार कौन ठहराएगा।
एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है, लेकिन बच्चों के लिए बुनियादी स्वच्छता की स्थिति अभी भी दयनीय बनी हुई है। यह मामला स्वच्छ भारत मिशन के दावों की पोल खोलता है और शिक्षा विभाग के लिए चेतावनी की तरह है कि अब कार्रवाई अनिवार्य है।
Diesel Price Hike: महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम!
पारिवारिक विवाद में युवक पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल में युवक भर्ती – Khabar Digital


