Tuesday, November 3, 2026
HomeभारतIPS Transfer: MP के IPS को बड़ी जिम्मेदारी, हुआ तबादला

IPS Transfer: MP के IPS को बड़ी जिम्मेदारी, हुआ तबादला

IPS Transfer: मध्यप्रदेश की माटी से निकले एक जांबाज पुलिस अफसर ने राष्ट्रीय स्तर पर कमान संभालते हुए सूबे का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया है। बुरहानपुर जिले के मूल निवासी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आनंद जैन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के बाद लद्दाख और जम्मू-कश्मीर अंचल में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

बुरहानपुर का पहला गौरव

आपको बता दें कि आनंद जैन बुरहानपुर जिले के इतिहास में पहले ऐसे अफसर हैं जिन्होंने IPS का तमगा हासिल किया था। उन्होंने दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी की थी। लगातार 3 साल के संघर्ष और तपस्या के बाद साल 1999 में उन्होंने ऑल इंडिया में 89वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

27 साल की बेदाग सेवा

यह भी बता दें कि वह पिछले 27 सालों से लगातार पुलिस विभाग में देश की सेवा कर रहे हैं। इस लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने देश के कई संवेदनशील अंचलों और प्रदेशों में कप्तानी की है। आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में बतौर एसडीओपी हुई थी। इसके बाद उन्होंने आतंकवाद प्रभावित रहे श्रीनगर में बतौर SP कमान संभाली थी।

आईजी से सीधे डीजीपी

वर्तमान में वह जम्मू-कश्मीर में ही पुलिस महानिरीक्षक पद पर तैनात थे। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी योग्यता पर मुहर लगाते हुए उन्हें प्रमोट कर लद्दाख का डीजीपी नियुक्त कर दिया है। वह अगले आदेश तक केंद्र शासित प्रदेश की पूरी पुलिस कमान संभालेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट