कटनी खबर digital News — पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में सुभाष चौक से रेलवे स्टेशन तक बनी सेंट्रल पार्किंग व्यवस्था को हटाने पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय, व्यापारी संघ के अध्यक्ष सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।बैठक में क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित और बाधारहित बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्तावित सेंट्रल पार्किंग हटाने पर सभी व्यापारियों ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सर्वसम्मति से अपनी सहमति व्यक्त की।नई वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्थाविश्वकर्मा पार्क: चारपहिया वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंगरामलीला मैदान: दोपहिया एवं चारपहिया दोनों वाहनों की पार्किंगरेलवे स्टेशन शॉपिंग कंप्लेक्स: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने दोपहिया वाहनों की अनुशासित पार्किंगपुलिस प्रशासन के अनुसार नई व्यवस्था लागू होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव कम होगा, अनावश्यक भीड़ खत्म होगी और आमजन तथा व्यापारियों को सुरक्षित व सुचारू आवागमन का बेहतर वातावरण मिलेगा।कटनी पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि शहर के यातायात को आधुनिक व बेहतर बनाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
सेंट्रल पार्किंग हटाने पर सहमति, कटनी में नई वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था लागू करने की तैयारी
सम्बंधित ख़बरें


