P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशग्वालियरचंदेरी न्यायालय परिसर में सेवा पखवाड़ा के तहत भव्य वृक्षारोपण — 10,000...

चंदेरी न्यायालय परिसर में सेवा पखवाड़ा के तहत भव्य वृक्षारोपण — 10,000 पौधे लगाने का संकल्प

चंदेरी/ निर्मल विश्वकर्मा/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा अभियान पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसके अंतर्गत शनिवार को न्यायालय प्रांगण चंदेरी में वन विभाग चंदेरी के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें न्यायाधीश वीरेंद्र वर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायाधीश महेंद्र सिंह न्यायिक दंडाधिकारी वरिष्ठ खंड, न्यायाधीश मानसी अग्निहोत्री न्यायिक दंडाधिकारी कनिष्ठ खंड , अधिवक्ता परिषद चंदेरी के अध्यक्ष अंशुल श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव जैन, इदरीश खान पठान ,आलोक चौरसिया, धीरेंद्र परमार सहित समस्त न्यायालयीन स्टाफ एवं अधि- वक्तागण उपस्थित रहे।
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत वन परिक्षेत्राधिकारी चंदेरी रितिका यादव द्वारा वृक्षारोपण के महत्व को समझाया गया। साथ ही आमजन से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की गई।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के रूप में सतत सेवा का संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें 10,000 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाकर पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट