P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने उठाई मांग… यहां से चलाएं वंदे भारत ट्रेन

ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने उठाई मांग… यहां से चलाएं वंदे भारत ट्रेन

सिंधिया ने लिखा था रेलमंत्री को पत्र

चंदेरी/निर्मल विश्वकर्मा/खबर डिजिटल/ भारतीय रेलवे की आधुनिक और सुविधाजनक वातानुकूलित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को गुना शिवपुरी अशोकनगर संसदीय क्षेत्र से चलाई जाने की मांग ने अब जोर पकड़ लिया है, क्योंकि गुना शिवपुरी अशोकनगर संसदीय क्षेत्र से अभी तक कोई भी वंदे भारत ट्रेन का संचालन भारतीय रेलवे द्वारा नहीं किया गया है। जिसके लिए क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से लगातार मांग की जा रही है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने उठाई मांग
अशोक नगर जिले वासियों द्वारा लगातार अशोकनगर से इंदौर दिल्ली एवं अन्य मेट्रो शहरों के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मांग लगातार की जा रही है, इसी क्रम में वंदे भारत वातानुकूलित और आधुनिक सुविधा से सुसज्जित ट्रेन का संचालन भी संसदीय क्षेत्र से अविलंब प्रारंभ हो सके, उसके लिए अब जिलेवासियों ने सिंधिया के समक्ष मांग को पुरजोर तरीके से उठाया है। जिसका नतीजा यह हुआ था कि सितंबर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने रेलमंत्री को पत्र लिखा था।

भोपाल पाटलिपुत्र नई वंदे भारत ट्रेन की मांग
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के द्वारा संचालित होने वाली भोपाल पाटलिपुत्र ट्रेन जिसका अभी शेड्यूल बनाया जा रहा है, इस नई वंदे भारत ट्रेन को गुना शिवपुरी अशोकनगर संसदीय क्षेत्र से चलाने के लिए क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा 10 सितंबर 2025 में रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव जी को पत्र भेजा गया था, जिस पर रेल मंत्रालय में कार्रवाई चल रही है।

खजुराहो से चलाई गई वंदे भारत ट्रेन
खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा के द्वारा रेल मंत्री भारत सरकार से जुलाई एवं अक्टूबर में व्यक्तिगत भेंट कर खजुराहो से बनारस के लिए नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का अनुरोध किया था, जिसे रेल मंत्री भारत सरकार ने स्वीकार करते हुए एक नई ट्रेन की सौगात प्रदान की है, और यह ट्रेन 7 नवंबर 2025 से संचालित भी होने लगी है, जिसके लिए विधिवत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट