खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़ -सूत्रों के मुताबिक एमपीबी विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। कटनी मुड़वारा स्टेशन मार्ग पर चल रहे विद्युत मेंटेनेंस कार्य के दौरान ठेकेदार का एक प्राइवेट कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण या सेफ्टी बेल्ट के बिजली के खंभे पर चढ़कर कार्य करता दिखाई दिया।यह दृश्य साफ तौर पर विद्युत विभाग के ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की उदासीनता को दर्शाता है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा निजी कर्मचारियों का न तो कोई बीमा कराया गया है और न ही सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मेंटेनेंस कार्य के दौरान कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इस तरह की लापरवाही से कर्मचारियों की जान पर बन सकती है।जनचर्चा है कि विभागीय अधिकारियों को ऐसे ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
बिना सेफ्टी उपकरणों के खंभे पर चढ़ा कर्मचारी — विद्युत विभाग की लापरवाही उजागरकटनी में ठेकेदार पर कार्यप्रणाली को लेकर उठे सवाल
सम्बंधित ख़बरें


