P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Mausam Today: ठंड में बारिश, हाड़ कंपा देने वाली ठंड आने...

MP Mausam Today: ठंड में बारिश, हाड़ कंपा देने वाली ठंड आने को तैयार!

Madhya Pradesh weather update - मौसम को ये क्या हुआ? ठंड में बारिश का दौर

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ MP Mausam Today: दिवाली के बाद वैसे तो हमेशा ऊनी कपड़ों को बाहर निकालना पड़ता है, लेकिन अबकी बार गजब हो गया, लोगों को एक बार फिर रेनकोट का सहारा लेना पड़ा है। जीहां मध्यप्रदेश में कुछ ऐसा ही नजारा है, जब दिवाली के एक दिन बाद एमपी के कई शहरों में झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया। मौसम विभाग की माने तो अगले एक से दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

कई जिलों में बरसे बदरा
temperature drop in Madhya Pradesh – मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल रात से तेज बारिश का दौर शुरु हो गया, नर्मदापुरम इलाका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। ग्वालियर चंबल इलाके में भी जोरदार बारिश हुई जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई। वहीं मध्य प्रदेश समेत राजस्थान, झारखंड में तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसके चलते किसानों के लिए और भी मुश्किलें खड़ी हो सकती है।

मध्यप्रदेश का मौसम पूर्वानुमान
Madhya Pradesh weather update 27 अक्टूबर 2025 को मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार की तरह ही राजधानी भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का संभावना है। उसके बाद तापमान में गिरावट जारी रहेगी, जहां कई स्थानों पर रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में उमस महसूस हो सकती है। शाजापुर, पांढुर्णा, और दमोह जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। वहीं हवा की गति 15-20 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। उसके बाद तापमान में और गिरावट संभव है।

पूरे भारत का मौसम पूर्वानुमान
27 अक्टूबर 2025 को भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम की स्थिति में बदलाव देखे जाने की संभावना है। उत्तर भारत में ठंडक और हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है, जबकि पश्चिमी भारत में धूप और उमस बनी रहेगी। मध्यप्रदेश और पूर्वी भारत में बारिश की संभावना है, खासकर शाजापुर, सागर, और जबलपुर जैसे जिलों में। दक्षिण भारत में गर्मी और आर्द्रता के बीच उमस बनी रहेगी। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटका में भी हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन हवा की गति भी कई राज्यों में बढ़ सकती है, जिससे मौसम में हल्का परिवर्तन देखने को मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट