छिंदवाड़ा/ तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंगोड़ी चौकी क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर धारादार हथियार से हमला कर मौके से फरार हो गए, घायल युवक को उपचार के लिए छिंदवाड़ा के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। युवक का उपचार चल रहा है और युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार और गुरुवार की देर रात दर्जनों से ज्यादा हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। दरअसल सिंगोड़ी से बड़ेगांव जाने वाला मार्ग से अपने गांव दोस्तो के साथ बाइक से पटनिया जा रहा था, इसी दौरान उस पर हमला किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके अमरवाड़ा एसडीओपी कल्याणी वरकडे और टीआई राजेंद्र धुर्वे और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची, और जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल में पहुंचकर जांच करते अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है, और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर कुछ लोगों से घटना के संबंधित मामले में पूछताछ की हैं। एसडीओपी कल्याणी बरकड़े ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल में पहुंचकर मामले की जानकारी ली है और मामले की जांच की जा रही है, और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है, और जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
गंभीर बनी हुई है युवक की हालत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पवन के पेट में धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिसके चलते युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल युवक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की माने तो पेट में गहरा जख्म बना हुआ है और युवक की पेट की आंते बाहर निकल आई है, जिससे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को कब तक गिरफ्तार करती है और आखिर क्या वजह है कि युवक पर हमला किया गया है, यह तो जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।


