सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ सतना जिले में पत्नी से परेशान होकर पति ने एक वीडियो जारी किया है। परेशान पति ने पत्नी और उनके भाइयों समेत कई लोगों पर जान से मारने की धमकी और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शख्स का नाम विकास साहू हैं जो टिकुरिया टोला का निवासी है। नई दुनिया कंपनी में कार्यरत है। 6 मिनट 24 सेकंड का वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई।
3 साल से बताया खुद को प्रताड़ित
युवक ने बताया कि पिछले 3 साल से मैं प्रताड़ित हूं। दो-तीन दिन से मैं घर के बाहर अपनी जान बचाते घूम रहा हूं। युवक ने बार-बार जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद गणेश सिंह और विधायक डब्बू कुशवाहा से सुरक्षा और न्याय दिलाने की अपील की है। साथ ही किसी शिवा चतुर्वेदी नाम शख्स से भी मदद की गुहार लगाई, क्योंकि उसके साले और उनके साथी खुद को शिवा का खास आदमी बताते हैं।
अब तक क्यों नहीं मिली मदद
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक की हालत अपने आप को बेकाबू करने वाली हैं, लेकिन सवाल बनता है कि अब तक उसे मदद क्यों नहीं मिली।


