P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअवैध शराब का पकड़ा जखीरा.. तारादेही पुलिस को मिली सफलता

अवैध शराब का पकड़ा जखीरा.. तारादेही पुलिस को मिली सफलता

एक आरोपी को किया गिरफ्तार

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ जिले के तारादेही थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन की जा रही, शराब को जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिस पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

अवैध रूप से शराब का परिवहन
मामले के संबंध में तारादेही थाना प्रभारी आलोक तिरपुडे ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पुलिस को अवैध रूप से शराब परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन क्रमांक MP20 GA 9452 को रोककर तलाशी ली। तलाशी में वाहन से 38 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की गई। मामले में पिकअप चालक आकाश झारिया पिता सर्वेश झारिया उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुकरभुका थाना पाटन जिला जबलपुर को आरोपी बनाते हुए पुलिस धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 130(3)/177 एमव्हीएक्ट का मामला दर्ज किया है, और पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब और जप्त पिकअप वाहन की अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये आंकी गई है।

इनकी रही भूमिका
मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन सहित एसआई रमेश सिंह मुडरया, प्रधान आरक्षक मुकुल रावत, तुलसीराम ठाकुर, आरक्षक राममनोहर यादव, राजेन्द्र, पंकज प्यासी,भगत सिंह, देवकरन, एनआरएस मोनू विश्वकर्मा की भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट