P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशज्वेलरी शॉप के बेसमेंट में चल रहा था जुआ फड़.. पुलिस की...

ज्वेलरी शॉप के बेसमेंट में चल रहा था जुआ फड़.. पुलिस की छापामार कार्रवाई

9 जुआरियों को किया गिरफ्तार

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ जिले में संचालित अब जुआ फड़ों पर लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने नगर के टंडन बगीचा स्थित एक ज्वेलरी शॉप श्रीनाथ ज्वेलर्स के बेसमेंट में जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिन पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम बनाकर रेकी की, और सूचना की पुष्टि पर कोतवाली टीसी मनीष कुमार ने अपनी टीम के साथ रेड मारी। इस दौरान ज्वेलरी शॉप के बेसमेंट से 9 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा, जिनके पास से एक लाख से अधिक नगद राशि सहित आरोपियों के मोबाइल और उनके वाहन पुलिस ने जब्त किए हैं, सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
जुआ फड़ों पर आने वाले वक्त में भी कार्रवाई जारी रहेगी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसको लेकर निर्देशित किया है, कि नगर में इस तरह की गतिविधि का खात्मा किया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट