P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर करारा प्रहार… कहा-...

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर करारा प्रहार… कहा- ‘भोपाल तालाब में डूबकर मर जाना चाहिए’

तत्काल इस्तीफा देना चाहिए - जंडेल

श्योपुर/ धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ श्योपुर में शुक्रवार की शाम जिला कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है.इंदौर में हुई घटना और पत्रकारों के लिए अशोभनीय शब्द के इस्तेमाल के विरोध में किया गया है.

कांग्रेस विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए
श्योपुर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया. इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने मंत्री विजयवर्गीय के बयान को लोकतंत्र और पत्रकारों पर हमला बताया है.उन्होंने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी ऐसे मंत्री को मर जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. और ऐसे अधिकारी कर्मचारियों को पद से बर्खास्त कर देना चाहिए

पत्रकार से विवाद पर आपत्तिजनक शब्द बोलकर घिरे कैलाश विजयवर्गीय
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और एक पत्रकार के बीच हुई बातचीत अब सियासी विवाद का रूप ले चुकी है। दूषित पेयजल, लंबित रिफंड और बुनियादी सुविधाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री द्वारा कथित आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से मामला गरमा गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्ष ने कड़ा विरोध शुरू कर दिया। दरअसल, दूषित पानी की घटना के दौरान पत्रकार ने प्रभावित इलाकों पर पहुंचा। इस दौरान उसने रिफंड में हो रही देरी और पीने के पानी की समस्या पर मंत्री विजयवर्गीय से सवाल उठाया। पत्रकार का कहना था कि जमीनी हालात अब भी सामान्य नहीं हैं। इस पर मंत्री ने सवाल को अनावश्यक बताते हुए टिप्पणी की।

पत्रकार के सवाल पर भड़के थे मंत्री
इस पर पत्रकार ने कड़ा ऐतराज जताया। तब मंत्री ने कहा कि छोड़ो यार, तुम फोकट के सवाल मत पूछे। इस पर जब पत्रकार ने आपत्ति जताई और कहा कि फोकट सवाल नहीं है तो मंत्री ने घंटा शब्द का इस्तेमाल किया। इस पर पत्रकार ने शब्दों के चयन पर आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई।

मंत्री ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी
विवाद बढ़ने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सार्वजनिक माफी मांगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में बिना सोए हालात सुधारने के लिए लगे हुए हैं।दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ लोग छोड़कर चले गए इस गहरे दुख और मानसिक तनाव की स्थिति में उनसे शब्दों की चूक हो गई। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कांग्रेस विधायक बोले – कैलाश विजयवर्गीय को भोपाल तालाब में डूबकर मर जाना चाहिए
कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि इंदौर में दूषित पानी से 14 लोगों की मौत हुई है,150 लोग घायल है. जब पत्रकारों ने मंत्री विजयवर्गीय से सवाल पूछा कि दूषित पानी से हुई मौत में क्या कार्रवाई होगी मुआवजा मिलेगा या नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, मीडिया मंत्रियों से सवाल पूछती है जनता से समस्या को लेकर भी सवाल करती है. भारत का चौथा स्तंभ मीडिया है, जो जवाब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया बह अशोभनीय जवाब था. ऐसे मंत्री को भोपाल के तालाब में डूबकर मर जाना चाहिए, ऐसे मंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए. दूषित पानी से जो मौत हुई है उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और ऐसे कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए पद से बर्खास्त होना चाहिए और जेल की सलाखों के भीतर जाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट