P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशखुले में शराब पीना पड़ा महंगा… पुलिस ने किया गिरफ्तार

खुले में शराब पीना पड़ा महंगा… पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुंडीपुरा पुलिस की कार्रवाई

छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ कुंडीपुरा पुलिस ने बुधवार को देर शाम सार्वजनिक स्थलों में शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की, और कई लोगों को हिरासत में लिया है। उनके विरोध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

एसपी अजय पांड ने दिया आदेश
दरअसल पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत क्षेत्र में खुले में शराब का सेवन करने वाले और सामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया शहर और ग्रामीण इलाकों में शराब की दुकानो के आसपास और सार्वजनिक स्थानों में चैकिंग की गई। इस दौरान शराब का सेवन करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके पास से बोतलें, पाव शराब बरामद किए गए।

आबकारी अधिनियम की धारा के अंतर्गत कार्रवाई
खुले में शराब पीने वालों पर MP Excise Act की धारा 36-(b)के तहत प्रकरण दर्ज किया गया, और निरंतर आगे भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य यह है कि केवल व्यक्ति को आर्थिक और शारीरिक रूप परेशानी होती है, परिवार और समाज में प्रतिष्ठा पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट