P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपुलिस को मिली बड़ी सफलता.. 3 नाबालिगों को ढूंढ निकाला

पुलिस को मिली बड़ी सफलता.. 3 नाबालिगों को ढूंढ निकाला

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ सोहागी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, आपको बता दें बीते दिन रहस्यमय ढंग से लापता हुई तीन नाबालिग किशोरियों को इटारसी से दस्तयाब किया है, एवं अगवा करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। हालांकि नाबालिग किशोरियों को अभी तक परिजनों को सुपुर्द नहीं किया गया है, पुलिस किशोरियों से पूछताछ कर रही है, त्योंथर एसडीओपी आईपीएस मनस्वी शर्मा ने दी जानकारी।

रीवा आने पर परिजनों के करेंगे सुपुर्द
एसडीओपी आईपीएस मनस्वी शर्मा ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद नाबालिगों को परिजन के सुपुर्द किया जाएगा, वहीं अब पता लगाया जा रहा है कि आखिर क्या कारण था कि तीनों घर से गायब हुई थी, वहीं आरोपियों से भी सख्त पूछताछ की जाएगी।

मानव तस्करी के विषय पर होगी जांच
इस मामले में मानव तस्करी के बिंदु पर भी जांच की जाएगी, वहीं पुलिस लगातार लापता की शिकायत पर कार्रवाई में जुटी है। साथ ही अन्य मामलों में भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट