Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशBig Breaking: सिरप कांड.. ज्योति सोनी का मिला तीन दिन का रिमांड

Big Breaking: सिरप कांड.. ज्योति सोनी का मिला तीन दिन का रिमांड

लोगों ने की फांसी देने की मांग

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ सिरप कांड में सहआरोपी ज्योति सोनी की तीन दिन की रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया। इस दौरान पीड़ित परिवार और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ज्योति सोनी को कोर्ट में पेश किया गया है। इस दौरान पीड़ित परिवार के लोगों ने डॉक्टर प्रवीण सोनी को फांसी देने की मांग की है। कोर्ट में पेश करने के बाद छिंदवाड़ा जेल पहुंच दिया है।

‘फांसी दो’ के लगाए जमकर नारे
छिंदवाड़ा के परासिया में सिरप कांड में सहआरोपी ज्योति सोनी की तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को देर शाम परासिया कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है, कोर्ट में पेश करने के दौरान पीड़ित परिवार और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे हैं। इस दौरान मौजूद लोगों ने डॉक्टर प्रवीण सोनी को फांसी देने के नारे लगाए है।

ऐसे बनीं सिरप कांड में आरोपी
दरअसल मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर ज्योति सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, और कोर्ट में पेश किया था। जहां से पुलिस को 3 दिन की रिमांड मिली थी, जिसमें ज्योति सोनी से पूछताछ की गई, साथ ही शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट