P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBreaking News: ज्योति सोनी को कोर्ट में किया पेश.. कोर्ट परिसर के...

Breaking News: ज्योति सोनी को कोर्ट में किया पेश.. कोर्ट परिसर के बाहर लगे ‘फांसी दो’ के नारे

डॉ. प्रवीण सोनी की पत्नी हैं ज्योति सोनी

छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ जिले के परासिया में डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी को मंगलवार की देर शाम परासिया कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, और पुलिस जब कोर्ट में पेश करने के लिए पहुंची तो मौजूद लोगों ने फांसी दो और मुर्दाबाद के नारे लगाए। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ज्योति सोनी को कोर्ट में पेश किया गया था, क्योंकि लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा था।

कौन है ज्योति सोनी?
दरअसल दवा को लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति सोनी है, जो कि मेडिकल स्टोर की प्रोपराइटर है। वहीं मामले में दो अन्य लोगों पर साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद दो लोगों की गिरफ्तारी हो गई थी। वहीं ज्योति सोनी फरार चल रही थी, जिसके बाद ज्योति सोनी को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिया और आज कोर्ट में पेश किया गया है।

साक्ष्य मिटाने के आरोप में हुआ था मामला दर्ज
एसआईटी की टीम ने जांच में पाया था कि डॉक्टर प्रवीण सोनी को बचाने के लिए मेडिकल स्टोर से कोल्ड्रिफ बोतलों को छिपा दिया गया था, और साक्ष्य मिटाने के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया था, और दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, वहीं तीसरी आरोपी फरार चल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार की शाम को कोर्ट में पेश किया। पुलिस को ज्योति सोनी 3 दिन की रिमांड मिली है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट