भोपाल/ खबर डिजिटल/ Budget 2026 को लेकर CM मोहन यादव ने कहा, बजट में सभी वर्गों के कल्याण पर फोकस है। इसके साथ ही विनिर्माण क्षेत्र में रणनीतिक विकास की दृष्टि से पर्याप्त धनराशि का प्रबंधन भी किया गया है। Chief Minister ने कहा कि एआई सेक्टर में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के माध्यम से देश के विकास के साथ मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फऱवरी को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत किए गए। Chief Minister Mohan Yadav ने इंदौर में सीधा प्रसारण देखा।
यह भी पढ़ें –हाथ बाद में सेंक लेना भिया, इंदौर तो बचा लो – Khabar Digital
बजट में ‘विकसित भारत’ पर फोकस
Budget 2026 को लेकर मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाला यह लोकहितैषी बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त करते हुए देश को वैश्विक विकास का अग्रणी केंद्र बनाने की स्पष्ट दिशा देता है।
एग्रीकल्चर, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, एजुकेशन, हेल्थ एवं टूरिज्म समेत हर क्षेत्र में यह बजट समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत @ 2047 के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनकल्याणकारी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें –हमारे क्षेत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ:- प्रारंभ, विकास एवं समाजोत्थान – Khabar Digital
शहरों के विकास के लिए ₹5,000 करोड़
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एआई सेक्टर में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के माध्यम से देश के विकास के साथ मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ेगा। वस्त्र उद्योगों के रिफॉर्म से राज्यों को लाभ मिलेगा। आज प्रस्तुत किए गए Budget में 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के विकास के लिए ₹5,000 करोड़ का प्रबंधन किया गया है और छोटे शहरों में भी तीर्थ स्थलों के विकास पर ध्यान दिया गया है। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दवाएं सस्ती की गई हैं।
यह भी पढ़ें – विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR): एक सिंहावलोकन – Khabar Digital


