भोपाल/खबर डिजिटल/ केंद्रीय बजट 2026-27 के विरोध में MP Congress ने राजधानी भोपाल में हाथों में झुनझुना लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि Budget 2026 से मध्यम वर्ग को कोई राहत नहीं। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अमित शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई से त्रस्त आम जनता, बेरोजगार युवाओं, किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग को सिर्फ वादों का झुनझुना पकड़ा दिया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भोपाल स्थित कार्यालय के सामने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अमित शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 के विरोध में
जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में झुनझुना लेकर भाजपा सरकार के बजट को झुनझुना बजट करार दिया।
Budget 2026: बजट में सभी वर्गों के कल्याण पर फोकस, बोले CM मोहन यादव – Khabar Digital
कांग्रेस ने बजट को बताया झुनझुना बजट
कांग्रेस ने कहा कि Budget 2026 न महंगाई में कोई वास्तविक राहत दी गई, न मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत मिली, न महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार के लिए ठोस प्रावधान किए गए। उन्होंने कहा कि यह बजट मध्य प्रदेश के साथ भी सौतेला व्यवहार करता है। कृषि प्रधान राज्य होने के बावजूद मध्य प्रदेश के किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग के लिए कोई विशेष पैकेज या ठोस सहायता की घोषणा नहीं की गई। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी क्षेत्रों में भी प्रदेश को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला।
अमित शर्मा ने कहा कि UPA सरकार के समय किसानों, युवाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य को बजट में प्राथमिकता दी जाती थी, जबकि NDA सरकार के बजटों में केवल आंकड़ों का खेल है और आम जनता की समस्याओं की उपेक्षा की जा रही है। केंद्रीय बजट 2026-27 किसान-विरोधी, युवा-विरोधी, महिला-विरोधी और मध्यम वर्ग-विरोधी बजट है।
Budget 2026 किसान और युवा विरोधी
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने कहा कि यह बजट स्पष्ट रूप से किसान और युवा विरोधी है। भाजपा सरकार एक ओर किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, थ्रेशर, सिंचाई उपकरण और अन्य कृषि इक्विपमेंट पर GST लगाकर खेती की लागत बढ़ा रही है। बजट 2026-27 में इन उपकरणों पर GST हटाने या कम करने का कोई प्रावधान नहीं किया गया, जिससे अन्नदाता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है।
राहुल राज ने कहा कि खेती की लागत डीजल, खाद, बीज और कीटनाशकों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद बजट में किसानों को कानूनी MSP की कोई गारंटी नहीं दी गई। यह बजट किसान को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय कर्ज़ में धकेलने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि Economic Survey खुद स्वीकार करता है कि देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोजगार है, लेकिन इसके बावजूद बजट में युवाओं के लिए कोई ठोस रोजगार योजना, न शहरी रोजगार गारंटी और न ही नई भर्तियों का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया। यह बजट “जॉबलेस ग्रोथ” को और गहरा करता है।


