चंदेरी/ khabardigital.com/ क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय संचार तथा पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर जिला कलेक्ट्रेट में दिशा की मीटिंग के पश्चात मीडिया बंधुओं के समक्ष बोलते हुए, कहा कि, चंदेरी का 30 से 50 बिस्तर उन्नयन होने वाला सिविल अस्पताल वर्तमान स्थल पर ही बनाया जाएगा। इस प्रकार का निर्णय हमने लिया है।
सिंधिया ने आगे बोलते हुए यह बताया कि, वर्तमान स्थल शहर के बीचो-बीच है और स्थल उपयुक्त है, इसी वर्तमान स्थल पर ही अस्पताल का विकेंद्रीकरण,सुद्धणीकरण एवं विस्तार किया जाएगा, जिसका प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया गया है,जिसकी स्वीकृति मिलने के पश्चात निर्माण प्रारंभ किया जावेगा।
सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा लिए गए इस निर्णय पर चंदेरी के आम नागरिक, महिला मंडल, समाजसेवी, वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों, मीडिया संघ, अभिभाषक संघ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है और सिंधिया के इस निर्णय को जनहितकारी और सर्वव्यापक हित के लिए माना है, और सांसद सिंधिया को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया है।
6 बरसों से अटकी थी अस्पताल की उन्नयन प्रक्रिया
ज्ञातव्य हो कि चंदेरी के सिविल अस्पताल के निर्माण का यह मामला पिछले कई वर्षों से विचाराधीन था, स्थल चयन को लेकर कई बार निर्णय किए गए किंतु आम जनता ने जो अपने अभिमत दिए और जो जनता की राय थी कि, हमारा अस्पताल वर्तमान स्थल पर शहर के बीचों बीच ही बने, उस पर बहुत उहापोह चलता रहा किंतु, अंततः क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा आम जनता के हित में जो निर्णय पारित किया गया है उससे सभी लोग बहुत प्रसन्न हैं और इस बात से खुश हैं कि उनका अस्पताल वर्तमान स्थल पर ही बनेगा जिससे कि सभी को लाभ मिलेगा अब देखना यह होगा कि आखिर राज्य शासन को भेजा गया प्रस्ताव आखिर कब तक अमल में लाया जाकर अस्पताल का निर्माण प्रारंभ होगा।
New Nigam Mandal MP: मोहन सरकार बनाने जा रही नए निगम मंडल, लिया बड़ा फैसला
3 जनवरी 2019 को मिली थी स्वीकृति
चंदेरी के 30 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तर उन्नयन अस्पताल के रूप में सिविल अस्पताल का दर्जा देकर मध्य प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इसका आदेश 3 जनवरी 2019 को जारी किया गया था। जिसकी स्वीकृति क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा ही दिलवाई गई थी,
इसके पश्चात इस अस्पताल के निर्माण के लिए 11 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि भी जारी हो गई थी, जिसकी टेंडर प्रक्रिया आदि होकर ठेकेदार भी नियुक्त हो गए थे, किंतु स्थल चयन को लेकर वर्षों से निर्णय नहीं हो पा रहा था, जिस पर दिनांक 4 अप्रैल 2026 को अशोकनगर कलेक्ट्रेट में दिशा की मीटिंग में सांसद सिंधिया द्वारा चंदेरी सिविल अस्पताल को वर्तमान अस्पताल परिसर में ही बनाए जाने का स्पष्ट जनहितकारी निर्णय पारित किया गया है, जिससे सभी आमजन बहुत प्रसन्न है।
